मंझनपुर: परशुराम जयंती पर आस्था का महासागर, 51 बटुकों के मंत्रोच्चार के साथ मंझनपुर में निकली भव्य शोभायात्रा
भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती पर रविवार को लगभग 2 बजे जिला मुख्यालय मंझनपुर पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। ब्राह्मण समाज सेना कौशाम्बी के तत्वावधान में जिला पंचायत चौराहा पर जिलेभर से आए ब्राह्मण समाज के लोगों का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।