हुज़ूर: रीवा: ट्रेन में सो रही महिला यात्री का पर्स चोरी, नशे में धुत आरोपी पकड़ा गया, नकदी और जेवर बरामद
आरोपी ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला का शातिर बदमाश ने बैग पार कर दिया इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किए हुए था जो रेलवे स्टेशन के बाहर झाड़ियों में सो गया और पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। एक महिला ट्रेन में यात्रा कर रही थी जो अपना लेडीज पर्स सिर के नीचे रखकर सो रही थी।