सलोन: कपूरीपुर गांव में दबंगों ने महिला समेत तीन अन्य लोगों को जमकर मारा-पीटा, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया
22:4:2026 को 11:30 सुबह सलोन कोतवाली क्षेत्र के कपूरीपुर गांव में दबंगों ने महिला अंजना देवी व उसके परिवार के तीन अन्य लोगों को रास्ते की विवाद को लेकर जमकर मारा पीटा। पीड़िता ने बताया कि मामले की शिकायत उसने सलोन कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र भी दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा अब तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई।