देहरादून: ठंड शुरू होते ही घुटने और कमर दर्द की बढ़ी परेशानी, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में ओपीडी हुई दोगुनी
ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। इस सीजन में गठिया और कमर के पुराने दर्द के मरीजों की समस्या बढ़ती है। जोड़ों में दर्द और अकड़न से मरीजों के लिए चलना, उठना और बैठना तक दूभर हो जाता है। सुबह-शाम बढ़ती ठंड के चलते वायरल संक्रमण के साथ अर्थराइटिस (जोड़ों का दर्द) के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।