देहरादून: उत्तराखंड में अब वेंडर्स अपनी पहचान नहीं छिपा सकेंगे, क्यूआर कोड से खुलेंगे सारे पन्ने
उत्तराखंड में अब ठेली-फड़ी वाले पहचान नहीं छिपा सकेंगे। शहरी विकास विभाग क्यूआर कोड जारी करेगा, जिसे स्कैन करते ही वेंडर का नाम, पता और अन्य जानकारियां मिल जाएगी। आइटीडीए एक मोबाइल एप से सर्वे करेगा, जिससे एक लाख स्ट्रीट वेंडरों का पंजीकरण होगा। इससे वेंडिंग सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और विवाद होने पर वेंडर को ट्रेस करना आसान होगा।