भरगामा: सीसीटीवी फुटेज बना अहम सुराग, बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ किया गया गिरफ्तार
भरगामा थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के बीरनगर पश्चिम पंचायत के जोगीगंज निवासी मो मुमताज के पुत्र मो सलमान के रूप में हुई है।