हुज़ूर: वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में युवती के डूबने की सूचना से हड़कंप, गोताखोरों ने बचाया
Huzur, Bhopal | May 29, 2026 वीआईपी रोड बड़े तालाब में युवती के डूबने की सूचना से हड़कंप, गोताखोरों ने बचाया भोपाल के वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में शुक्रवार को एक युवती के डूबने की सूचना मिलते ही नगर निगम फायर ब्रिगेड फाइव गेट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गोताखोर मोहम्मद इमरान, शेख आसिफ और आमिर ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवती को तालाब से बाहर निकाला और तलैया थाना पुलिस के हवाले किया।