मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रविवार 23 नवंबर को शहर व ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों पर मेंटेनेंस किया जाएगा। मेंटेनेंस के दौरान अलग - अलग समय पर सुरक्षा की दृष्टि से बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कंपनी द्वारा शनिवार रात्रि में 08 बजे दी गई जानकारी के अनुसार रविवार को बड़ौनी, लमकना, घूघसी औरीना सब स्टेशनों पर दोपहर 1 बजे से 3 बजे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।