पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की लालू परिवार की तारीफ, कहा-सम्मानजनक तरीके से किया है बंगला खाली
राबड़ी आवास लालू परिवार के द्वारा गुरुवार को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है। इसे लेकर गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लालू परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि लालू परिवार ने सम्मानजनक तरीके से बंगला खाली किया है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भी बंगला खाली करना पड़ा था और यह बहुत कठिन होता है लेकिन सरकारी आवास कभी किसी के लिए पर