गोरखपुर: जिला कारागार में जिला लोक अदालत का आयोजन, मौके पर 07 बंदियों के प्रकरण का सफल निस्तारण किया गया
जिला कारागार में जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया।कारागार में श्रीमती प्रतिभा चौधरी सचिव पूर्ण कालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर,श्रीमती सुषमा ACJ 02 द्वारा 06 पत्रावली का निस्तारण व जेल लोक अदालत में रेलवे से सम्बन्धित 01 पत्रावली का निस्तारण हेतु प्राग दत्त शुक्ला के द्वारा किया गया।