हुलासगंज: डिहुरी गांव में श्रीमद भागवत कथा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा, भारी संख्या में महिला-पुरुष हुए शामिल
जहानाबाद के हलसगंज प्रखंड के डिहुरी गांव में दिनांक 25 मई दिन सोमवार से भव्य श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष बच्चों एवं बुजुर्गो ने पीला वस्त्र धारण कर जलभरी को लेकर कलश यात्रा निकाला कलश यात्रा गांव से प्रारंभ होकर फल्गु नदी पहुंची जहां। जलभरी के पश्चात पुनः यज्ञ स्थल लौट गई।