एटा: सकीट क्षेत्र के अंगदपुर मार्ग पर रेत पर बनी सड़क, ग्रामीणों ने निर्माण रुकवाया, वीडियो वायरल कर भ्रष्टाचार उजागर किया
एटा जिले के सकीट विकास खंड क्षेत्र में अंगदपुर मार्ग पर सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क रेत पर बिछाई गई है और इसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान नियमों की अनदेखी की गई। तारकोल और गिट्टी में मिलावट की गई थी, जिससे सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब हो ग