बागपत: कस्बा टटीरी स्थित हाइवे किनारे एक खेत में बाइक सवार युवक पड़े होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, युवक नशे की हालत में मिला
रविवार की दोपहर करीब साढे तीन बजे कस्बा टटीरी निवासी पंकज के मुताबिक कस्बा टटीरी स्थित हाइवे किनारे एक खेत में बाइक सवार युवक के पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से पहले बाइक को हटाया और फिर युवक को उठाया। युवक कुछ ही देर में होश में आ गया। युवक नशे की हालत में था।