बरेली: भरा खजूरिया में महिला की रहस्यमयी मौत, मायके पक्ष ने कहा- हत्या कर हादसा बनाने की कोशिश
बरेली के थाना विथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव भरा खजूरिया में एक महिला की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतका राधा की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले को हादसा दिखाने की साजिश का दावा किया है। परिजनों का कहना है कि राधा को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका आरोप है कि तीन दिन पहले भी उसे घर में दौड़ा-दौड़ा