भरतपुर: जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज भरतपुर के 2 छात्रों को किया गया निलंबित, डमी कैंडिडेट बनकर दी थी NEET की परीक्षा
भरतपुर के जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों स्टूडेंट को CBI ने गिरफ्तार किया था। दोनों स्टूडेंट ने डमी केंडिडेट बनकर नीट की परीक्षा दी थी। जिसके बाद UGMEB के डायरेक्टर सुखलाल मीणा के निर्देश पर दोनों स्टूडेंट को निलंबित किया गया है।