भोगांव: भोगांव में अघोषित विद्युत कटौती को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
भोगांव में नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और तहसील अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष ने अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित इस ज्ञापन में कस्बे में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।