कोंडागांव: जिला अस्पताल में मिलने लगी सीटी स्कैन की सुविधा, टेली रेडियोलॉजिस्ट के माध्यम से रिपोर्ट की हो रही जांच
कलेक्टर कुणाल दुदावत की पहल पर अब कोंडागांव जिला अस्पताल में ही सीटी स्कैन जांच की सुविधा मिलने लगी है। अस्पताल में सीटी स्कैनिंग के उपरांत टेली रेडियोलॉजिस्ट के माध्यम से रिपोर्ट की जांच करवाई जा रही है, जिससे मरीजों को त्वरित उपचार का लाभ प्राप्त हो रहा है। पहले जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में जांच रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ता था।