कोंडागांव: राजस्व पटवारी संघ के हड़ताल का कोंडागांव में आज 11वाँ दिन, काले कपड़े पहनकर राज्य सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
8 जुलाई से राजस्व पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 11 वें दिन भी कोंडागांव में जारी रहा। वही आज जिले के पटवारीयों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ काले कपड़े पहनकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं अपनी मुख्य मांगो के संबन्ध में 18 जुलाई को राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार सील ने मीडिया को जानकारी दी है।