भानपुरा: गांधीसागर बांध के तटवर्ती गांवों के लिए बाढ़ अलर्ट, प्रशासन सतर्क
वर्षाकाल को देखते हुए गांधीसागर बांध जलाशय के तटवर्ती गांवों में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। जल संसाधन विभाग के अनुसार जलाशय के जलस्तर और जलग्रहण क्षेत्र में हो रही वर्षा की लगातार निगरानी की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को हर चार घंटे में जलस्तर की जानकारी जिला प्रशासन और बाढ़ प्रकोष्ठ को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।