इचाक: बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कड़ी कार्रवाई की मांग की
बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कड़ी कार्रवाई की मांग टाटीझरिया में एक महिला के साथ हुए गैंगरेप और बाद में हुई मौत के मामले में समाजसेवी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध ने पूरे समाज को शर्मसार कर दिया है। बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया और मौके से फरार हो गए।