पटना ग्रामीण: राजधानी पटना में तेज आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे, लोगों को गर्मी से मिली राहत
पटना में बुधवार की दोपहर 1:00 बजे अचानक अंधेरा छा गया और आंधी चलने से कई चीजें बिखर गईं। वहीं, आंधी से पटना एयरपोर्ट के बाहर टाइल्स टूटकर गिर गए। बता दें कि राजधानी पटना में बुधवार को तेज आंधी बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। आप इन तस्वीरों में भी देख सकते हैं कि किस तरह से ओले गिर रहे हैं। हालांकि बारिश के बाद अब राजधानी पटना में धूप भी खिल गई है।