अम्बाला: अंबाला में कंडक्टर-युवती का विवादः रोडवेज कर्मचारी यूनियन पुलिस थाने पहुंची; FIR के आश्वासन पर वापस लौटे
Ambala, Ambala | Apr 9, 2024 हरियाणा रोडवेज की बस में बकाया रुपए लेने पर कंडक्टर और युवती के बीच हुए विवाद में पुलिस ने आज (सोमवार को) दोनों पक्षों को थाने बुलाया। कंडक्टर अपने रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचा।रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों ने वहां उपस्थित पुलिस कर्मचारियों से कार्रवाई की मांग की।