बांधवगढ़: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धवईझर में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। जहां रघुवीर सिंह, पिता प्रभू सिंह उम्र 33 वर्ष ने शिकायत दर्ज कराई है।पीड़ित के अनुसार, आरोपी कपूर सिंह ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज की और मारपीट की।इतना ही नहीं, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।घटना से पीड़ित और उसके परिवार में दहशत का माहौल है।