मोतिहारी: चंपारण सत्याग्रह समृति दिवस पर महात्मा गांधी और चंपारण के स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि
मोतिहारी के गांधी संग्रहालय में चंपारण सत्याग्रह स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्मृति स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी एवं चंपारण के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। जिले के भाजपा नेता,बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोगों के द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई है। उक्त जानकारी शनिवार को 2:00 बजे मिली।