फूलपुुर: विद्यालय परिसर में जुआ खेलते लोगों का वीडियो हुआ वायरल, कार्रवाई की मांग
फूलपुर के मैलाहन स्थित एक विद्यालय परिसर में कुछ लोगों के जुआ खेलते होने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस संबंध में एबीएसए फूलपुर से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। शनिवार लगभग 04 बजे वीडियो सामने आया।