कटनी ग्रामीण: देखरेख के अभाव में बदहाल हुआ वसुधा उप स्वास्थ्य केंद्र का हैंडपंप
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र अंतर्गत वसुधा उप स्वास्थ्य केंद्र में लाखों रुपये की लागत से भवन निर्माण के साथ-साथ एक नया बोरवेल भी कराया गया था। इसका उद्देश्य यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों को साफ और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना था। लेकिन समय के साथ जिम्मेदारों की लापरवाही और उचित देखरेख के अभाव में यह व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।