देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय, देहरादून में उर्जा विभाग की ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उर्जा विभाग की समीक्षा बैठक ली है। इस दौरान उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में विद्युत उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 05 साल में प्रदेश में विद्युत उत्पादन दुगुना करने के लिए तीनों निगमों यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल को समन्वय के साथ कार्य करें।