Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
vindhyatimesnews
15
1
लाड़ली बहना योजना से बाहर 5 लाख महिलाएं! आखिर क्या है सरकार का नियम? #vindhyatimes #rewanews #satnanews #shahdolnews #sidhinews #annupurews #umariyanews #singraulinews #naigarhinews #news #mpnews #hindinew #live #bhopal #indore #newsupdate #newslive #LadliBehnaYojana #LadliBehna #MadhyaPradesh #MPNews #WomenEmpowerment #TribalWomen #Sahariya #Baiga #Bharia #PVTG #GovernmentScheme #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #MohanYadav #WomenWelfare #SocialJustice #MPGovernment #NewsUpdate #IndiaNews
Madhya Pradesh, India
| Jul 14, 2026
#vindhyatimes
#rewanews
#satnanews
#shahdolnews
#sidhinews
#annupurews
#umariyanews
#singraulinews
#naigarhinews
#news
#mpnews
#hindinew
#live
#bhopal
#indore
#newsupdate
#newslive
#ladlibehnayojana
#ladlibehna
#madhyapradesh
#womenempowerment
#tribalwomen
#sahariya
#baiga
#bharia
#pvtg
#governmentscheme
#breakingnews
#hindinews
#latestnews
#mohanyadav
#womenwelfare
#socialjustice
#mpgovernment
#indianews
MORE NEWS
बलराम कृषि महोत्सव 📍 कृषि उपज मंडी इटारसी #narmadapuram #JansamparkMP
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026
किसानों की समृद्धि और कृषि आय मैं लगातार बढ़ोतरी के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी सौगातें कवच योजना से मिलेगी किसानों को मजबूती, प्रथम चरण में 5 हजार किसानों को राहत अब किसानों को धान एवं सरसों की उपज पर भावांतर योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा उड़द की फसल पर भी सरकार द्वारा दिया जा रहा बोनस नर्मदापुरम जिले का मोहासा बाबई औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश के औद्योगिक विकास में गढ़ रहा नए आयाम नर्मदापुरम जिले में उद्यानिकी फसलों की विस्तार की अपार संभावनाएं हैं पूरे उत्साह गौरव एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित की जाए तिरंगा यात्रा वर्ष 2028-29 में प्रदेश 1 करोड़ हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित कर लेगा: प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह नर्मदापुरम जिले में उत्साह के साथ मनाया गया बलराम कृषि महोत्सव राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम वह 11वाँ जिला है, जहाँ वे बलराम कृषि महोत्सव के माध्यम से किसानों से सीधे संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं, अभियानों एवं कृषि विकास संबंधी पहलों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि और आय वृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि सहकारिता विभाग की "कवच योजना" को अनुमोदित किया गया है। यह योजना सहकारी समितियों के ऐसे लगभग 5 हजार किसानों के लिए है, जिनके ऋण खाते में गड़बड़ियां हुई हैं और जांच में देरी की वजह से किसान सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। अब ऐसे किसानो को मुख्य धारा में लाकर योजना के तहत नया ऋण मिल सकेगा। निर्णय के अनुसार प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए अपैक्स बैंक और जिला सहकारी बैंकों द्वारा अपने स्तर से 50 करोड़ रूपये की सीमा तक की नीधि का निर्माण किया जायेगा। राज्य सरकार भी किसान हित में 25 करोड़ रूपये की अंशपूजी की सहायता एक बार उपलब्ध करायेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अब खातों का पलटा छह-छह माह के बजाय वर्ष में एक बार किया जाएगा, जिससे किसानों को अनावश्यक कर्ज़ एवं तनाव से मुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बलराम महोत्सव के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गर्मी की मूंग का 60 प्रतिशत उपार्जन किया जाएगा तथा उड़द पर भी बोनस प्रदान किया गया है। इसके साथ ही धान एवं सरसों को भी भावांतर योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ फसल विविधीकरण पर भी विशेष ध्यान दें। नर्मदापुरम जिले में राज्य स्तरीय कृषि महोत्सव के अंतर्गत इटारसी कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसानों ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश में गेहूं का रिकॉर्ड उपार्जन हुआ है और नर्मदापुरम का शरबती गेहूं अपनी गुणवत्ता एवं स्वाद के कारण देशभर में विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम में उच्च गुणवत्ता का धान, रेशम, बांस सहित अनेक कृषि उत्पाद जिले की विशिष्ट पहचान हैं। उन्होंने बताया कि श्रीअन्न योजना के अंतर्गत अब कोदो-कुटकी की खरीदी भी की जाएगी। साथ ही मोहासा-बाबई क्षेत्र को प्रदेश के तेजी से विकसित होते औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा लॉजिस्टिक सुविधाओं के विस्तार से किसानों को लाभ मिलेगा। पिपरिया एवं पचमढ़ी क्षेत्र के रहवासियों एवं किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदापुरम जिले में उद्यानिकी फसलों की अपार संभावनाएं हैं। आम, अमरूद, संतरा, केला, पपीता एवं अनार जैसी फसलों के बागानों के साथ शेडनेट हाउस एवं पॉलीहाउस को सरकार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में फूड प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना की भी व्यापक संभावनाएं हैं, जिनके लिए सरकार 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए केवल फसल उत्पादन ही नहीं, बल्कि दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, पुष्प उत्पादन, कुक्कुट पालन एवं बकरी पालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में दूध उत्पादन को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा गोपाल पुरस्कार, पशुधन बीमा योजना सहित अनेक किसान हितैषी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए "एक बगिया मां के नाम" अभियान का उल्लेख करते हुए इसमें अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कृषि कल्याण वर्ष के अंतर्गत आधुनिक कृषि यंत्रों, प्राकृतिक खेती एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष बल दिया। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिलेवासियों को आगामी स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश सहित नर्मदापुरम जिले में भी तिरंगा यात्रा पूरे उत्साह, गौरव एवं देशभक्ति की भावना के साथ निकाली जाए। नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा की मध्य प्रदेश सरकार किसानों के अधिकारों के लिए सजग है। मध्य सरकार ने किसानों की हर मांगों के लिए तत्परता दिखाई और मूंग खरीदी को 25% से बढ़कर 60% कर दिया है। मध्य प्रदेश की सरकार डॉ मोहन यादव के नेतृत्त में किसानों के लिए समृद्धि के लिए कार्यरत है। हमने सिंचाई का रकबा 7 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 65 लाख हेक्टेयर तक सिंचाई रकबा बढ़ा दिया है और वर्ष 28 - 29 तक सिंचाई की उपलब्धता हम एक करोड़ हेक्टेयर तक बना लेंगे। किसानों को उनकी मेहनत और उपज का सही दाम मिले इसके लिए भी हमने गेहूं के एम. एस.पी को बढ़ाया है। चावल की एमएसपी को बढ़ाया चना, मसूर के एम. एस. पी को भी बढ़ाया है। डॉ मोहन यादव सरकार ने कृषकों के लाभ के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण बिल को भी मंजूरी देकर अब कलेक्टर रेट की तुलना में चार गुना राशि देने का काम कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि मध्य प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना को डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार लगातार आगे बढ़ा रही है। किसानों की आय लगातार बढ़ती रहे इसके लिए हम मिट्टी परीक्षण, जैविक उपचार ,मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए भी काम कर रहे हैं। खेती के उपक्रम में नवाचार को भी लगातार ला रहे हैं मध्य प्रदेश की सरकार किसानों के लाभ के लिए हर प्रकार के कार्य करने का प्रयास कर रही है। बलराम कृषि महोत्सव के अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आर्थिक उन्नति के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने और उनकी आय बढ़ाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अनेक योजनाएं किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई हैं। इन योजनाओं ने किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ कृषि गतिविधियों को अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा कृषि को लाभकारी बनाने की दिशा में अनेक अभिनव पहल की जा रही हैं। बलराम कृषि महोत्सव किसानों के सम्मान, उनके अनुभवों के आदान-प्रदान तथा शासन की किसान हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरा है। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव किसान शक्ति को सम्मान देने, आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने का एक सशक्त मंच है। यह महोत्सव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसके माध्यम से किसानों के सम्मान और कृषि विकास को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि एक समय मध्य प्रदेश की पहचान बीमारू राज्यों में होती थी, लेकिन प्रदेश सरकार के सतत विकास कार्यों और दूरदर्शी नीतियों के परिणामस्वरूप आज मध्य प्रदेश देश के अग्रणी विकासशील राज्यों में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कृषि एवं कृषक हित से जुड़े कार्यों के लिए बजट में अभूतपूर्व वृद्धि की है। सरकार की विभिन्न योजनाओं और प्रयासों से प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं तथा कृषि क्षेत्र लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। सांसद श्री चौधरी ने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि समय की मांग के अनुरूप नई तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों और वैज्ञानिक नवाचारों को अपनाकर ही उत्पादन और आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के किसान इस दिशा में सकारात्मक पहल करेंगे। बलराम कृषि महोत्सव के दौरान सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक श्री विधायक ठाकुरदास नागवंशी, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने भी आयोजन के दौरान किसान बंधुओ से संवाद किया। इस दौरान नगर पालिका नर्मदापुरम अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ श्री कपिल यार्दे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, एसपी श्री साई कृष्ण एस थोटा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमंशु जैन सहित लगभग ,5 हजार से भी अधिक की संख्या में किसान बंधु, बहनों सहित एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नर्मदापुरम में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधन
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026
🔹विश्व स्तनपान सप्ताह: ग्रामीण परियोजना में आंगनवाड़ी केंद्रों पर चली जागरूकता मुहिम ➡️विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना ग्रामीण द्वारा जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती और धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व और सही तरीके के बारे में जानकारी देना था। ➡️कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशों के पालन में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कुमार जैन और परियोजना अधिकारी प्रमोद गौर के मार्गदर्शन में ग्रामीण परियोजना के सभी सेक्टरों में सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम कराए गए। ➡️सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती आस्था शिवहारे, श्रीमती आशा भदोरिया और श्रीमती लता गोहिया ने अपने-अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों में सत्र लिए। उन्होंने माताओं को बताया कि बच्चे के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करना जरूरी है। शिशु को पहले 6 माह तक केवल मां का दूध ही पिलाया जाए। 6 माह बाद ऊपरी आहार शुरू करने के साथ स्तनपान को 2 वर्ष या उससे अधिक समय तक जारी रखा जाए। कार्यक्रम में स्तनपान के फायदे भी विस्तार से बताए गए। बताया गया कि मां का दूध शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और मातृ स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। इस दौरान माताओं की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें संतुलित आहार व स्वच्छता अपनाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, गर्भवती और धात्री माताएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल हुईं। विभाग ने अंत में सभी से अपील की कि वे स्तनपान को बढ़ावा दें और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करें। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026
🔹आबकारी विभाग की कार्रवाई में 130 लीटर हाथभट्टी शराब, 3500 किलो महुआ लाहन व ट्रैक्टर जब्त 🔹करीब 9.50 लाख रुपये की सामग्री जब्त, पांच प्रकरण दर्ज ➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के परिवहन, निर्माण एवं संग्रहण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में रविवार को आबकारी विभाग की वृत्त औद्योगिक क्षेत्र इटारसी टीम ने तवा नदी किनारे ग्राम पाहनबर्री में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एक पावरट्रैक 439 आरडीएक्स ट्रैक्टर के जंगले से 50-50 लीटर क्षमता की दो कैनों में अवैध हाथभट्टी मदिरा बरामद की गई। मौके पर आसपास सघन तलाशी लेने पर लगभग 3,500 किलोग्राम महुआ लाहन भी जब्त किया गया। आबकारी विभाग ने इस कार्रवाई में कुल 130 लीटर हाथभट्टी मदिरा, लगभग 3,500 किलोग्राम महुआ लाहन तथा अवैध परिवहन में प्रयुक्त पावरट्रैक 439 आरडीएक्स ट्रैक्टर जब्त किया। जब्त मदिरा, लाहन एवं ट्रैक्टर की अनुमानित कीमत लगभग 9.50 लाख रुपये आंकी गई है। प्रकरण में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत पांच प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब्त कच्ची शराब के नमूने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजे जाएंगे। साथ ही अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर के संबंध में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) से जानकारी प्राप्त कर वाहन स्वामी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026
1