भितरवार: भाजपा नेता जसवंत सिंह झाला पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का पलटवार, भितरवार नगर परिषद भवन में पत्रकार वार्ता
पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने संविधान के नियम के तहत अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। भितरवार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पपेंद्र सिंह राजे और नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने नगर परिषद भवन में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। भाजपा नेता पर तीखा पलटवार करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की चमचागिरी बंद करो नहीं तो भरी सभा में काला मुंह करके जुलूस निकालेंगे।