SDM थप्पड़ कांड में नरेश मीणा ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में
राजस्थान के चर्चित समरावता SDM थप्पड़ कांड में नरेश मीणा को बड़ा झटका लगा है। आज 6 अगस्त 2026 को नरेश मीणा ने टोंक के नगरफोर्ट थाने में सरेंडर किया। इसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा में टोंक की एससी-एसटी कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
दरअसल, 13 जुलाई 2026 को टोंक की एससी-एसटी कोर्ट ने हाईकोर्ट से मिली नरेश मीणा की जमानत को कथित शर्तों के उल्लंघन के आधार पर रद्द कर दिया था और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कोर्ट ने उन्हें 6 अगस्त तक सरेंडर करने का समय दिया था।
नरेश मीणा के वकील ने कोर्ट की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया। वहीं कोर्ट परिसर के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
बता दें: नवंबर 2024 में देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान नरेश मीणा पर तत्कालीन SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। इसके बाद समरावता में हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुई थीं।
#mhrnewsindia
#mediahouse
#mhrnews
Ladpura, Kota | Aug 6, 2026