लाडपुरा: किडनी फेल्योर मामले में दो डॉक्टर समेत 4 पर गिरी गाज, सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 महिलाओं की हुई मौत
Ladpura, Kota | May 9, 2026 कोटा मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल के गायनिक विभाग में सिजेरियन ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद दो महिलाओं की मौत और चार अन्य गंभीर महिलाओं के मामले में चार दिन बाद एक्शन लिया है। मामले को दबाने की कोशिशो के बाद अब जिम्मेदारी तय की गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सरकार के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात को आदेश जारी कर 4 चिकित्साकर्मियों पर एक्शन लिया है।