जमुई: कचहरी चौक के पास दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, 14 घंटे बाद पहुंचे परिजन
Jamui, Jamui | Nov 4, 2024 सड़क दुर्घटना में घायल हुए बरहट के बांझीप्यार गांव निवासी कारू कोड़ा की इलाज के दौरान रविवार की शाम करीब 7:00बजे सदर अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी खबर पब्लिक ऐप पर चलने के बाद इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई। फिर करीब 14 घंटे बाद परिवार वाले सोमवार की सुबह करीब 10 बजे सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के शव को साथ लेकर चले गए।