बोध गया: 2570वीं बुद्ध जयंती पर बोधगया सजधज कर तैयार, 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
Bodh Gaya, Gaya | Apr 28, 2026 महाबोधि मंदिर में 2570वीं बुद्ध पूर्णिमा को लेकर भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञानोदय और महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाए जाने वाले इस पावन अवसर पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु बोधगया पहुंच रहे हैं।BTMC द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी, जूस, चना-गुड़, चिकित्सा शिविर, जर्मन टेंट, शौचालय, स्नानघर और रसोई की व्यवस्था की गई है।