पिपरई: केशोपुर और सिलावन गांव के बीच खेत जोतते समय गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, किसान की मौत; साथी घायल
पिपरई थाना क्षेत्र में केशोपुर और सिलावन गांव के बीच एक दर्दनाक ट्रैक्टर हादसे में किसान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार केशोपुर निवासी 38 वर्षीय रामेश्वर उर्फ रामू तिवारी बुधवार को सुबह लगभग 9 बजे अपने साथी सुरवीन धाकड़ के साथ खेत जोतने गए थे। इसी दौरान ट्रैक्टर को बैक करते समय संतुलन बिगड़ गया|