जसवंतनगर: नगर पालिका प्रशासन ने सदर बाजार में चलाया पॉलीथिन विरोधी अभियान, 10 किलो पॉलीथिन जब्त कर बसूला जुर्माना
नगर पालिका परिषद ने अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज के नेतृत्व में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान नगर के मुख्य चौराहा, बड़ा चौराहा, नदी पुल क्षेत्र, किराना बाजार व सब्जी मंडी में छापेमारी की गई।
एक जूस विक्रेता, एक हलवाई और एक किराना दुकानदार से करीब 10 किलो पॉलीथिन जब्त कर तीनों पर कुल 3000 रुपये जुर्माना लगाया। ईओ ने कपड़े-कागज के थैले रखने को कहा।