मखदुमपुर: कलानौर गांव में करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मखदुमपुर प्रखंड के टेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलानौर गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी राहुल कुमार (19 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष ने रविवार के दिन 5 बजे दिया।