चूरू: चूरू मेडिकल कॉलेज में फॉल सीलिंग करते समय मजदूर 15 फीट की ऊंचाई से गिरा, गर्दन में आई चोट
Churu, Churu | Jun 9, 2026 नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फॉल सीलिंग का काम करते समय उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी 25 वर्षीय मजदूर आशीष 15 फीट ऊंचाई से गिर गया। मंगलवार को हुए हादसे में उसके सिर और गर्दन के पीछे गंभीर चोटें आईं। पास से गुजर रहे साथी मजदूरों ने उसे फर्श पर बैठा देखा और पूछताछ के बाद अस्पताल पहुंचाया।