टिब्बी: चंदूरवाली की छोटी सी ढाणी की बेटी का क्रिकेट में बड़ा धमाका: बीसीसीआई कैंप के लिए चयनित आरती बिश्नोई का स्वागत
प्रतिभा जब मेहनत का दामन थामती है,तो सफलता इतिहास रचती है। हनुमानगढ़ जिले के गांव चंदूरवाली की एक छोटी सी ढाणी की बेटी आरती बिश्नोई ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है।बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले 'हाई परफॉर्मेंस कैंप अंडर-15 गर्ल्स' में आरती का चयन हुआ है।गौरव की बात यह है कि इस वर्ष पूरे राजस्थान से इस प्रतिष्ठित कैंप के लिए चुनी जाने वाली वह एकमात्र खिलाड़ी है