हजारीबाग जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सुबह दस बजे के करीब मुकुंदगंज के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स के जवान दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।