खंडवा: भीषण गर्मी पर कांग्रेस का प्रदर्शन: स्कूल 1 जुलाई से खोलने की मांग, फीस बढ़ोतरी रोकने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
खंडवा। मानसून की देरी, भीषण गर्मी और निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस के विरोध में शनिवार 20 जून को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन से रैली निकालकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधीश के नाम सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर को ज्ञापन सौंपा गया।