गुमला जिले के होलेंग गांव निवासी 13 वर्षीय विनीता कुमारी, पिता बुधन मुंडा को शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक सांप ने पैर में काट लिया। घटना के बाद परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।