बहराइच: बंजारी मोड़ इलाके में चोरों ने सूने घर से की सोने-चांदी के आभूषण व नकदी सहित लाखों रुपए की सम्पत्ति की चोरी
शहर के सरयू नगर बंजारी मोड़ पर स्थित एक सूने पड़े आवास को चोरों ने घर में घुस खंगाल डाला। चोरों ने लगभग 23 हजार की नगदी व लाखों कीमत के चांदी व सोने के जेवर गायब गायब कर दिए। हुजूरपुर थाने के कटका मरौठा के मजरे मगनपुरवा निवासी सत्यव्रत दास का देहात कोतवाली के सरयू नगर बंजारी मोड़ के निकट आवास है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।