होशंगाबाद नगर: शहर के रविवारहाट में चली अतिक्रमण हटाओ मुहिम नगर पालिका ने सड़क घर कर व्यापार करने वालों को किया शिफ्ट
रविवार को लगने वाले रविवारीय हाट के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए नगरपालिका ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। रविवार को करीब 10 बजे से शुरू हुई इस मुहिम में सड़क मार्ग अवरुद्ध कर व्यापार करने वाले फल एवं सब्जी विक्रेताओं को निर्धारित स्थानों पर पहुंचाया गया। नगर पालिका की टीम ने बाहर से आने वाले फल और सब्जी विक्रेताओं के वाहनो को हटाया।