चौरीचौरा: मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बीएसएफ जवान की मौत, मचा कोहराम
झंगहा थाना क्षेत्र के परसौनी में बुधवार की सुबह मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बीएसएफ जवान की मौत हो गई चालक फरार हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खण्ड ब्रहम्पुर के ग्राम बेलवा निवासी बीएसएफ जवान पवन पुत्र बुद्धू प्रसाद उम्र लगभग 35 वर्ष बुधवार की सुबह अपने घर से किसी कार्य हेतु चौरीचौरा के लिए जा रहे थें ।