एसपी ऑफिस में आज एसपी दीपक शुक्ला ने 86 मोबाइल धारकों को उनके गुम हुए मोबाइल फ़ोन सुपुर्द किए। एसपी दीपक शुक्ला के मार्गदर्शन में साइबर सेल की मदद से विदिशा के नजदीक भोपाल, अशोकनगर व रायसेन जिले से गुम हुए 86 मोबाइल बरामद किए गए और वास्तविक मोबाइल धारकों को गुम हुए मोबाइल फ़ोन सुपुर्द किए गए।