मुरैना नगर: बैरियर चौराहा: बस ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस ने बस जब्त की
मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित बैरियर चौराहे पर जौरा से आ रही चंबल बस ने सड़क पार कर रही बानमौर निवासी महिला को कुचल दिया। टक्कर के बाद महिला बस के टायर में फंस गई और चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे करीब 30 फीट तक घसीट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया,चालक बस छोड़कर फरार हो गया,पुलिस ने बस जब्त कर ली।