वारासिवनी: वारासिवनी जनपद का ट्री बैंक बना पर्यावरण संरक्षण और हरियाली की एक प्रेरणादायक मिसाल
वारासिवनी में जनपद पंचायत परिसर में तत्कालीन सीईओ सुश्री दीक्षा जैन की पहल पर जिले का पहला “ट्री बैंक” शुरू किया गया। यहां से लोग निःशुल्क पौधे ले जाकर रोपण कर रहे हैं। पर्यावरण प्रेमियों ने अब तक हजारों पौधे लगाकर देखभाल की है। यह पहल 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाली और जागरूकता का संदेश दे रही है।