लोहरदगा: बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान में 6 लोगों पर ₹43432 का जुर्माना लगाया गया
बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने को लेकर मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया गया! इस दौरान बिजली चोरी करते हुए पाए जाने पर हेसल नवाटोली हेसल चौक कुजरा गाँव समेत सभी 6 लोगों पर 43432 रुपये की क्षतिपूर्ति लगाई गई है। इन सभी के विरुद्ध लोहरदगा के सहायक विद्युत अभियंता अज्जू कच्छप ने सदर थाना में मंगलवार देर शाम 7:00 बजे प्राथमिकी दर्ज कराई है।