पहाड़ी मंदिर सहित सभी मंदिरों के कपाट मंगलवार सुबह करीब आठ बजे से चंद्र ग्रहण के कारण बंद कर दिए गए हैं, इसके साथ ही नियमित पूजा-पाठ भी स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लग जाता है, इस दौरान देवमूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए, शुभ कार्य वर्जित रहते हैं।