मोकामा: मरांची पुलिस ने 3 बदमाशों को हथियारों के साथ पकड़ा
Mokameh, Patna | May 18, 2026 मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र के कसहा दियारा क्षेत्र से मारांची थाना की पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने लगभग 5 बजे बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मरांची थाना क्षेत्र के कसहा दियारा में कुछ बदमाश दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस ने दबिश बनाते हुए 3 को गिरफ्तार किया है।